Get App

Icon Facilitators IPO: सपाट लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने की होड़, 5% टूटा भाव, लगा लोअर सर्किट

Icon Facilitators IPO: आइकॉन फैसिलिटेटर्स के शेयरों की लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE के SME प्लेटफॉर्म पर अपने आईपीओ प्राइस के मुकाबले करीब 1.1 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 90 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। इसका आईपीओ प्राइस 91 रुपये प्रति शेयर था। इस फीकी लिस्टिंग के बाद तुंरत ही कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 11:21 AM
Icon Facilitators IPO: सपाट लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने की होड़, 5% टूटा भाव, लगा लोअर सर्किट
Icon Facilitators IPO Listings: आइकॉन फैसिलिटेटर्स का आईपीओ 24 से 26 जून के बीच बोली के लिए खुला था

Icon Facilitators IPO: आइकॉन फैसिलिटेटर्स के शेयरों की लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE के SME प्लेटफॉर्म पर अपने आईपीओ प्राइस के मुकाबले करीब 1.1 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 90 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। इसका आईपीओ प्राइस 91 रुपये प्रति शेयर था। इस फीकी लिस्टिंग के बाद तुंरत ही कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते इसके शेयरों में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। सुबह 10.45 बजे के करीब, आइकॉन फैसिलिटेटर्स के शेयर अपनी 5 फीसदी की लोअर सर्किट सीमा 85.50 रुपये पर लॉक थे।

आइकॉन फैसिलिटेटर्स का आईपीओ 24 से 26 जून के बीच बोली के लिए खुला था। यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का था, जिसके जरिए कंपनी ने 21 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा था। आईपीओ का इसाज 19.11 करोड़ रुपये था। आखिरी दिन यह आईपीओ कुल 2.49 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।

कंपनी के आईपीओ को रिटेल निवेशकों की कैटेरगी में 4.10 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी में 2.18 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 0.92 गुना अधिक बोली मिली थी। आईपीओ का लॉट साइज 1200 रुपये था और रिटेल निवेशकों को इसके लिए न्यूनतम 1,02,000 रुपये की बोली लगाई थी।

आइकॉन फैसिलिटेटर्स ने बताया कि वह आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। इस आईपीओ की बुक-रनिंग लीड मैनेजर, खंबाटा सिक्योरिटीज लिमिटेड थी। वहीं माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है। निकुंज स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड इस इश्यू के लिए मार्केट मेकर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें