Indegene IPO में 6 मई से लगा सकेंगे पैसे, प्राइस बैंड और लॉट साइज हुआ तय

Indegene IPO: पब्लिक ​इश्यू में 760 करोड़ रुपये के 1.68 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 1,081.76 करोड़ रुपये के 2.39 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और नोमुरा फाइनेंशियल एडवायजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटड बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 10:10 AM
Story continues below Advertisement
Indegene शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 मई को हो सकती है।

लाइफसाइंसेज इंडस्ट्री को डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली Indegene का IPO 6 मई को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 430-452 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 33 शेयरों का है। कंपनी का इरादा आईपीओ से 1,842 करोड़ रुपये जुटाना है। आईपीओ में पैसा लगाने के लिए 8 मई तक मौका रहेगा। एंकर निवेशक 3 मई को बोली लगा सकेंगे। आईपीओ क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 मई को हो सकती है।

प्राइवेट इक्विटी फर्म इंफोसिस के को-फाउंडर नादाथुर एस राघवन के मालिकाना हक वाली Nadathur Fareast Pte Ltd फुली डायल्यूटेड बेसिस पर 23.64 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ Indegene में सबसे बड़ी शेयरधारक है। इसके बाद वैश्विक प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल के निवेश वाली सीए डॉन इनवेस्टमेंट्स है, जिसके पास 20.42 प्रतिशत शेयर हैं। Indegene दवा विकास और क्लीनिकल ट्रायल्स, रेगुलेटरी सबमिशंस, फार्माकोविजिलेंस व कंप्लेंट मैनेजमेंट, और प्रोडक्ट्स की बिक्री और माकेटिंग के साथ बायोफार्मास्यूटिकल, उभरती बायोटेक और मेडिकल डिवाइसेज कंपनियों को सपोर्ट करती है।

Indegene IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और नोमुरा फाइनेंशियल एडवायजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटड बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। इश्यू के लिए लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रजिस्ट्रार है।


Indegene IPO में 1.68 करोड़ नए शेयर होंगे जारी

Indegene के पब्लिक ​इश्यू में 760 करोड़ रुपये के 1.68 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 1,081.76 करोड़ रुपये के 2.39 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में Group Life Spring, BPC Genesis Fund I SPV, BPC Genesis Fund I-A SPV और CA Dawn Investments (कार्लाइल की एक एंटिटी) के पार्टनर्स के रूप में मनीष गुप्ता, डॉ. राजेश भास्करन नायर, अनीता नायर, विदा ट्रस्टीज (Fig Tree Trust के ट्रस्टी), अपनी क्षमता के मुताबिक शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।

इस सप्ताह खुल रहे हैं 4 नए IPO, शेयर बाजार में 4 कंपनियां होंगी लि​स्ट

IPO में कितना हिस्सा रिजर्व

IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी, आईपीओ में नए शेयर जारी करके हासिल होने वाली आय में से 391.3 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सब्सिडियरी ILSL Holdings Inc का कर्ज चुकाने के​ लिए करेगी। 102.9 करोड़ रुपये को मैटेरियल सब्सिडियरी Indegene Inc के पूंजीगत खर्चों के लिए रखा जाएगा। बाकी के पैसे का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों और इनऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।