Get App

Indegene IPO: 6 मई को खुलने जा रहा है इश्यू, ग्रे मार्केट में अभी से रॉकेट बने शेयर

Indegene IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। पब्लिक ​इश्यू में 760 करोड़ रुपये के 1.68 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 1,081.76 करोड़ रुपये के 2.39 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 मई को हो सकती है।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 04, 2024 पर 6:50 PM
Indegene IPO: 6 मई को खुलने जा रहा है इश्यू, ग्रे मार्केट में अभी से रॉकेट बने शेयर
3 मई को Indegene ने एंकर निवेशकों से 549 करोड़ रुपये जुटाए।

Indegene का IPO 6 मई को खुलने वाला है और 8 मई तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी, लाइफसाइंसेज इंडस्ट्री को डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराती है। Indegene IPO के लिए प्राइस बैंड 430-452 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 33 शेयर तय किया गया है। कंपनी आईपीओ से 1,842 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। 3 मई को Indegene ने एंकर निवेशकों से 549 करोड़ रुपये जुटाए। आईपीओ क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 मई को हो सकती है।

Indegene IPO के खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 263 रुपये या अपर प्राइस बैंड 452 रुपये से 58.19 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर, लिस्ट होने से पहले ट्रेड करते हैं। Indegene IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और नोमुरा फाइनेंशियल एडवायजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटड बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। इश्यू के लिए लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रजिस्ट्रार है।

Indegene में कौन है सबसे बड़ा शेयरहोल्डर

प्राइवेट इक्विटी फर्म इंफोसिस के को-फाउंडर नादाथुर एस राघवन के मालिकाना हक वाली Nadathur Fareast Pte Ltd फुली डायल्यूटेड बेसिस पर 23.64 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ Indegene में सबसे बड़ी शेयरधारक है। इसके बाद वैश्विक प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल के निवेश वाली सीए डॉन इनवेस्टमेंट्स है, जिसके पास 20.42 प्रतिशत शेयर हैं। Indegene दवा विकास और क्लीनिकल ट्रायल्स, रेगुलेटरी सबमिशंस, फार्माकोविजिलेंस व कंप्लेंट मैनेजमेंट, और प्रोडक्ट्स की बिक्री और माकेटिंग के साथ बायोफार्मास्यूटिकल, उभरती बायोटेक और मेडिकल डिवाइसेज कंपनियों को सपोर्ट करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें