India Shelter Finance IPO : इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का पहला दिन है। यह इश्यू पहले दिन 1.48 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 2.65 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.79 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 360 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 15 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 469-493 रुपये प्रति शेयर है।
