Get App

Indigo Paints IPO: 28 जनवरी को मिलेंगे शेयर, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Indigo Paints IPO: इंडिगो पेंट्स का IPO 20 जनवरी को खुला था और 22 जनवरी को बंद हुआ था, इसका IPO 117 गुना सब्सक्राइब हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2021 पर 2:49 PM
Indigo Paints IPO: 28 जनवरी को मिलेंगे शेयर, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Indigo Paints IPO: डेकोरेटिव पेंट्स की कंपनी इंडिगो पेंट्स के IPO का आवंटन 28 जनवरी को हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसकी लिस्टिंग 2 फरवरी को हो सकती है। इंडिगो पेंट्स IPO की रजिस्ट्रार कंपनी लिंक इनटाइम है। लिंक इनटाइम ही इंडिगो पेंट्स के इश्यू का आवंटन और फंड का कामकाज देख रही है। इस IPO में पैसा लगाने वाले निवेशक लिंक इनटाइम (Link Intime) की वेबसाइट से भी IPO का आवंटन चेक कर सकते हैं।

शेयर एलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें

- सबसे पहले इस IPO की रजिस्ट्रार ASBA की बेबसाइट पर जाएं।

- इसके बाद Indigo Paints के IPO को सेलेक्ट करें।

- अगर एप्लीकेशन नंबर डाल रहे हैं तो एप्लीकेशन टाइप में ASBA या NON-ASBA सेलेक्ट करें और एप्लीकेशन नंबर एंटर करें।

- अगर DPID या Client ID डाल रहे हैं तो डिपोजडिटरी में NSDL या CDSL सेलेक्ट करें और DPID या Client ID एंटर करें।

- वहीं, अगर PAN सेलेक्ट कर रहे हैं तो पैन नंबर डालकर एंटर करे। शेयर एलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

सबसे पहले www.bseindia.com पर जाएं। फिर इश्यू टाइप में Equity सेलेक्ट करें। इसके बाद इश्यू के नाम में Indigo Paints को चुनें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर भरें और PAN डालने करने के बाद Search बटन पर क्लिक करें। शेयर शेयर एलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

इंडिगो पेंट्स का IPO 20 जनवरी को खुला था और 22 जनवरी को बंद हुआ था। इसका IPO 117 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसे रिटेल इंवेस्टर्स ने जहां 15.72 गुना सब्सक्राइब किया है, वहीं इंडिगो पेंट्स ने जो हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है वह 188 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। जबकि, गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) का हिस्सा 262 गुना बुक हो चुका है। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित पोर्शन भी 2.3 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आपको बता दें कि कंपनी ने एंतक निवेशकों से पहले ही 348 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

Indigo Paints ने इस IPO के तहत 55.18 लाख इक्विटी शेयर ऑफर किए थे। जबकि, अब तक 64 करोड़ शेयरों के लिए बोल लग चुकी है। इंडिगो पेंट्स इस IPO में फ्रेश इक्विटी शेयर से 300 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस IPO में कंपनी के प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स इक्विटी शेयरों की बिक्री कर रहे हैं। इंडिगो पेंट्स के मौजूदा निवेशकों की बात करें तो 20.05 लाख शेयर सीकोइया कैपिटल इनवेस्टमेंट IV, 21.65 लाख इक्विटी शेयर SCI इनवेस्टमेंट्स V और 16.7 लाख इक्विटी शेयर प्रमोटर हेमंत जालान बेच रहे हैं।

जानिए कब होगी लिस्टिंग

Indigo Paints के शेयरों का अलॉटमेंट 28 जनवरी को होगा। वहीं, जिन लोगों को इस IPO में शयर अलॉट नहीं होंगे उन्हें 29 जनवरी से ब्लॉक किए गए फंड्स रिफंड किए जाएंगे। जिन लोगों को शेयर अलॉट होंगे उनके Demat अकाउंट में 1 फरवरी को कंपनी शेयर जारी कर देगी। वहीं, इसकी लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंज में 2 फरवरी को होगी। इसे BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट कराया जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें