Inox Green Energy 740 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में, 30-45 दिन में हो सकता है लॉन्च : कैलाश ताराचंदानी

Inox Wind के सीईओ ने कहा, कंपनी शुरुआत में भारतीय बाजार पर ध्यान देगी और यहां पर स्थापित होने के बाद उसकी विदेशी बाजारों को भुनाने की योजना है

अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 9:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Inox Green Energy Services में सालाना आधार पर 30-40 फीसदी की ग्रोथ बनी हुई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Inox Green Energy IPO : आइनॉक्स विंड (Inox Wind) की एक सब्सिडियरी आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज इस साल अक्टूबर तक IPO लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसके जरिए अपने एक्सपेंशन की योजनाओं के लिए 740 करोड़ रुपये जुटाएगी।

    Inox Wind के सीईओ कैलाश लाल ताराचंदानी (Kailash Lal Tarachandani) ने पीटीआई से बातचीत में कहा, कंपनी शुरुआत में भारतीय बाजार पर ध्यान देगी और यहां पर स्थापित होने के बाद उसकी विदेशी बाजारों को भुनाने की योजना है। राजमोल में अपने प्लांट की विजिट के दौरान रिपोर्टर्स के साथ बातचीत में ताराचंदानी ने कहा, कंपनी अगले 30 से 45 दिन में अपनी IPO लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    आईपीओ लाने की दूसरी कोशिश


    यह आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज का आईपीओ लाने का दूसरा प्रयास है। इससे पहले फरवरी में, कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपने प्रस्तावित IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा किया था। हालांकि, IPO के लिए ड्राफ्ट डॉक्युमेंट को अप्रैल के अंत में बिना कोई कारण बताए वापस ले लिया गया था।

    ONGC ने की विंडफाल टैक्स खत्म करने की वकालत, डिविडेंड पर कही यह बड़ी बात

    740 करोड़ रुपये जुटा सकती है कंपनी

    17 जून में जमा नए डीआरएचपी के अनुसार, 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में 370 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर और प्रमोटर की तरफ से 340 करोड़ रुपये के शेयरों का ऑफर फॉर सेल भी शामिल होगी। कंपनी की व्यावसायिक योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए, ताराचंदानी ने कहा, “पहले से हमारे लिए पर्याप्त अवसर हैं। भारत पिछले कुछ वर्षों में लगातार आगे बढ़ रहा है। इस लिहाज से हम खासे व्यस्त रहने जा रहे हैं। मैं यहां अपने लिए खासी संभावनाएं देखता हूं।”

    विदेशी बाजार में कब जाएगी कंपनी

    विस्तार योजनाओं से जुड़े सवाल पर ताराचंदानी ने कहा, “मैं विदेशी बाजार में जाने की संभावनाओं से इनकार नहीं कर रहा हूं। नए बाजार विकसित हो रहे हैं, जिनमें साउथ ईस्ट एशिया, गल्प के कुछ हिस्से और अफ्रीकी देश शामिल हैं।”

    स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते करना चाहते हैं कमाई, तो इन 10 अहम फैक्टर्स पर रखें नजर

    Inox Green Energy Services में सालाना आधार पर 30-40 फीसदी की ग्रोथ बनी हुई है। सीईओ ने कहा, “आज, आइनॉक्स ग्रीन सर्विसेज का वॉल्यूम 160 करोड़ रुपये के आसपास है और अगले 3-4 साल में यह 400-500 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा।”

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।