International Gemmological Institute IPO आज 13 दिसंबर से, एंकर इनवेस्टर्स से मिले ₹1900 करोड़; प्राइस बैंड, GMP की ये है डिटेल

International Gemmological Institute IPO के लिए एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी और SBI कैपिटल मार्केट्स, बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। IGI India अपने IPO से 4,225 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO में IGI के कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व हैं

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 8:47 AM
IGI India के शेयर BSE और NSE पर 20 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

International Gemmological Institute IPO: प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के निवेश वाली इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) का पब्लिक इश्यू आज 13 दिसंबर से खुल रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने एंकर बुक में 68 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 1,900.34 करोड़ रुपये जुटाए। IGI India ने एंकर इनवेस्टर्स को 417 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 4.55 करोड़ इक्विटी शेयरों का एलोकेशन फाइनल किया है।

एंकर बुक में गवर्नमेंट सिंगापुर, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, नोमुरा फंड्स, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, फिडेलिटी, पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स, ईस्टस्प्रिंग इनवेस्टमेंट्स, कार्मिगनेक पोर्टफोलियो और नैटिक्सिस इंटरनेशनल फंड्स जैसे प्रमुख ग्लोबल नाम IGI India के नए शेयरहोल्डर बन गए।

इसके अलावा ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, अशोका व्हाइटओक, क्वांट म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल एमएफ, मिराए एसेट, PGIM India, इनवेस्को इंडिया, इनाम, LIC म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस, SBI जनरल इंश्योरेंस, एडलवाइस और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस सहित डॉमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने भी एंकर बुक के जरिए कंपनी में निवेश किया।


IGI India ने कहा कि एंकर निवेशकों को एलोकेट किए गए कुल 4.55 करोड़ इक्विटी शेयरों में से 1.52 करोड़ शेयर उन 9 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को एलोकेट किए गए, जिन्होंने कुल 33 स्कीम्स के माध्यम से आवेदन किया है।

क्या सर्विसेज देती है कंपनी

IGI India प्राकृतिक हीरों, लैब में उगाए गए हीरों, स्टडेड ज्वैलरी और रंगीन पत्थरों के सर्टिफिकेशन और एक्रेडिटेशन की सर्विसेज के साथ-साथ एजुकेशनल प्रोग्राम्स की भी पेशकश करती है। IGI India अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 1,300 करोड़ रुपये प्रमोटर से IGI Belgium Group और IGI Netherlands Group की खरीद के लिए एलोकेट करेगी। बाकी बचे पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Shiprocket ने 2025 में IPO लाने के लिए शुरू की तैयारी, 2000-2400 करोड़ रुपये जुटा सकती है कंपनी

प्राइस बैंड और लिस्टिंग

IGI India अपने IPO से 4,225 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 397-417 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 35 शेयर है। इश्यू में 1,475 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर BCP Asia II TopCo Pte की ओर से 2,750 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा। IPO 17 दिसंबर को बंद हो जाएगा। IGI India के शेयर BSE और NSE पर 20 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

IPO में IGI के कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व हैं। इसके बाद नेट इश्यू का 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

Bluestone Jewellery ने SEBI के पास दाखिल किए IPO कागजात, जारी होंगे 1000 करोड़ रुपये के नए शेयर

किस भाव पर लिस्ट हो सकते हैं IGI India शेयर

ग्रे मार्केट में इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) के शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 417 रुपये से 17.99% या 75 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 492 रुपये के भाव पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

कंपनी का कैलेंडर ईयर 2023 में रेवेन्यू 648.66 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 499.33 करोड़ रुपये था। वहीं शुद्ध मुनाफा 324.74 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो कैलेंडर ईयर 2022 में 241.76 करोड़ रुपये था। जनवरी-सितंबर 2024 की अवधि में रेवेन्यू 619.49 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 326 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।