Inventurus Knowledge Solutions डॉक्टरों और अन्य हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को उनके पेपर वर्क और एडमिनिस्ट्रेटिव टास्क्स को संभालने में मदद करती है।
Inventurus Knowledge Solutions IPO: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली और हेल्थकेयर एंटरप्राइजेज को सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली इनवेंचरस नॉलेज सॉल्यूशंस का पब्लिक इश्यू आज 12 दिसंबर से खुल रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने कई इंस्टीट्यूशननल इनवेस्टर्स से एंकर बुक के जरिए 1,120.2 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने कहा कि उसने 1,329 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर एंकर इनवेस्टर्स को 84,28,730 इक्विटी शेयरों का एलोकेशन फाइनल किया है।
एंकर बुक में हिस्सा लेने वाले इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स में फिडेलिटी फंड्स, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, प्रूडेंशियल हांगकांग, डब्ल्यूएफ एशियन रिकॉनिसेंस फंड, डेस्टिनेशंस इंटरनेशनल इक्विटी फंड, TIMF होल्डिंग्स, HSBC ग्लोबल, पिक्टेट, पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स, सोसाइटी जेनरल, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज और मकराना डनमोर सिंगापुर फंड शामिल रहे।
इसके अलावा HDFC म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, टाटा म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट, व्हाइटओक कैपिटल, बड़ौदा पीएनबी पारिबा एमएफ, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, नुवामा, एडलवाइस, मोतीलाल ओसवाल एमएफ, 360 वन, बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस, यूनियन एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस, SBI जनरल इंश्योरेंस, ट्रस्ट एमएफ और बजाज होल्डिंग्स सहित डॉमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने भी कंपनी में निवेश किया।
कंपनी ने कहा कि एंकर निवेशकों को एलोकेट किए गए कुल 84.28 लाख इक्विटी शेयरों में से 28.09 लाख शेयर 12 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को एलोकेट किए गए, जिन्होंने कुल 23 स्कीम्स के माध्यम से आवेदन किया।
प्राइस बैंड और लॉट साइज
Inventurus Knowledge Solutions IPO के लिए प्राइस बैंड 1,265–1,329 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है। लॉट साइज 11 शेयर है। IPO की क्लोजिंग 16 दिसंबर को होगी। इश्यू क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 17 दिसंबर को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 19 दिसंबर को हो सकती है।
Inventurus Knowledge Solutions के प्रमोटर सचिन गुप्ता, रेखा झुनझुनवाला, आर्यमन झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट, आर्यवीर झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट, और निष्ठा झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट हैं। IPO में 2,497.92 करोड़ रुपये के 1.88 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल होगा। इसका मतलब है कि IPO से हासिल होने वाला पूरा पैसा (इश्यू पर खर्च को निकालकर) शेयर बिक्री करने वाले शेयरहोल्डर्स- आशरा फैमिली ट्रस्ट, आर्यमन झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट, जोसेफ बेनार्डेलो, आर्यवीर झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट, गौतम चार, निष्ठा झुनझुनवाला डिस्क्रेशनरी ट्रस्ट, परमिंदर बोलिना, शेन ह्सिंग पेंग, जेफरी फिलिप फ्रीमार्क और बर्जिस मीनू देसाई को जाएगा।
कैसी सर्विसेज देती है Inventurus Knowledge Solutions
इनवेंचरस नॉलेज सॉल्यूशंस (IKS Health) कंपनी डॉक्टरों और अन्य हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को उनके पेपर वर्क और एडमिनिस्ट्रेटिव टास्क्स को संभालने में मदद करती है। IKS Health क्लिनिकल सहायता, चिकित्सा दस्तावेज प्रबंधन, वर्चुअल मेडिकल स्क्राइबिंग और बहुत कुछ जैसी सेवाएँ प्रदान करता है। कंपनी क्लीनिकल सपोर्ट, मेडिकल डॉक्युमेंटेशन मैनेजमेंट, वर्चुअल मेडिकल स्क्राइबिंग जैसी कई सर्विसेज की पेशकश करती है।
IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। कंपनी डॉक्टरों और अन्य हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को उनके पेपर वर्क और एडमिनिस्ट्रेटिव टास्क्स को संभालने में मदद करती है।
investorgain.com के मुताबिक, इनवेंचरस नॉलेज सॉल्यूशंस के शेयर ग्रे मार्केट में IPO के अपर प्राइस बैंड 1329 रुपये से 422 रुपये या 31.75% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से शेयर की लिस्टिंग 1751 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।