Travel Food Services ला रही है 2000 करोड़ का IPO, SEBI को जमा किया ड्राफ्ट

Travel Food Services IPO: TFS भारत के तेजी से बढ़ते एयरपोर्ट ट्रैवल क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट (ट्रैवल QSR) और लाउंज सेगमेंट में एक दिग्गज कंपनी है। कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में शुद्ध मुनाफा बढ़कर 298.02 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 251.29 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 10:50 AM
Story continues below Advertisement
लाउंज सेगमेंट में TFS एयरपोर्ट टर्मिनल्स के अंदर प्रीमियम स्पेस ऑपरेट करती है।

Travel Food Services IPO: एयरपोर्ट ट्रैवल क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट (ट्रैवल QSR) और लाउंज सेगमेंट की कंपनी ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड (TFS) अपना IPO लाकर 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं। यह IPO कपूर फैमिली ट्रस्ट की ओर से एक शुद्ध ऑफर फॉर सेल है। इस ट्रस्ट के पास वर्तमान में कंपनी में 51% हिस्सेदारी है। बाकी 49% हिस्सेदारी SSP एशिया पैसिफिक होल्डिंग्स के पास है।

कोटक महिंद्रा कैपिटल, HSBC सिक्योरिटीज, ICICI सिक्योरिटीज और बटलीवाला एंड करणी सिक्योरिटीज इस इश्यू के लिए लीड मैनेजर हैं। TFS का ट्रैवल QSR कारोबार यात्रियों की स्पीड और कनवीनिएंस जरूरतों को पूरा करने वाले क्यूरेटेड फूड और बेवरेज कॉन्सेप्ट की एक डायवर्सिफाइड रेंज में फैला हुआ है। 30 जून, 2024 तक कंपनी 397 ट्रैवल QSR आउटलेट ऑपरेट कर रही थी। इनमें भारत के 14 एयरपोर्ट्स पर 335, 2 मलेशियाई एयरपोर्ट्स पर 30 और भारत में 8 हाइवे लोकेशंस पर 32 आउटलेट शामिल हैं। इनमें से 340 आउटलेट सीधे TFS और उसकी सहायक कंपनियां मैनेज करती हैं, जबकि 57 सहयोगी और जॉइंट वेंचर के माध्यम से ऑपरेट होते हैं।

लाउंज सेगमेंट में कंपनी की पोजिशन


लाउंज सेगमेंट में TFS एयरपोर्ट टर्मिनल्स के अंदर प्रीमियम स्पेस ऑपरेट करती है, जो फर्स्ट और बिजनेस-क्लास पैसेंजर्स, लॉयल्टी प्रोग्राम मेंबर्स और चुनिंदा क्रेडिट या डेबिट कार्डहोल्डर्स के लिए एक्सेसिबल है। 30 जून, 2024 तक कंपनी भारत और मलेशिया में 31 लाउंज को मैनेज कर रही थी। जुलाई 2024 में हांगकांग में एक अतिरिक्त लाउंज खोला गया।

Travel Food Services ला रही है 2000 करोड़ का IPO, SEBI को जमा किया ड्राफ्ट

TFS की वित्तीय स्थिति

TFS के पास वित्त वर्ष 2024 में भारत के एयरपोर्ट ट्रैवल QSR सेक्टर में 24% रेवेन्यू मार्केट शेयर और एयरपोर्ट लाउंज बाजार में 45% हिस्सेदारी थी। वित्त वर्ष 2024 के लिए TFS ने 1,396.32 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो इससे पहले के वित्त वर्ष में 1,067.15 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2024 में शुद्ध मुनाफा बढ़कर 298.02 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 251.29 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।