IPO Market रहेगा गुलजार, जानिए किस-किस कंपनी के आईपीओ आने वाले हैं

शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। बीएसई सेंसेक्स ने फिर से 60,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर हासिल कर लिया है। कई कंपनियां आईपीओ पेश करने के लिए बाजार का माहौल सुधरने का इंतजार कर रही थीं

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement
Dreamfolks Services इसी महीने आईपीओ पेश करेगी।

शेयर बाजारों में इस साल काफी उतार-चढ़ाव रहा है। इसके बावजूद इस साल आईपीओ से बाजार गुलजार रहा। आगे भी कई कंपनियों के आईपीओ आने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि बाजार में रौनक लौट आई है। बीएसई सेंसेक्स ने फिर से 60,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर हासिल कर लिया है।

Digit Insurance, Concord Biotech, Dreamfolks Services और Balaji Solutions के आईपीओ आने वाले हैं। तीन महीने के गैप के बाद म्यूचुअल फंडों के कई न्यू फंड ऑफर (NFO) भी आए हैं। जुलाई में म्यूचुअल फंड की दो दर्जन स्कीमें आई हैं।

Digit Insurance ने 16 अगस्त को सेबी के पास ड्राफ्ट डॉक्युमेंट्स फाइल कर दिया है। कंपनी आईपीओ में 1,250 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी। ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी 10.94 करोड़ शेयर बेचेगी। सूत्रों के मुताबिक, यह आईपीओ करीब 5,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।


यह भी पढ़ें : Vande Bharat Express: स्पीड ट्रायल के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए नई ट्रेन की खासियत

 

डिजिट इंश्योरेंस मोटर, हेल्थ, ट्रैवल, फायर और दूसरे छोटे अमाउंट के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करती है। जनरल इंश्योरेंस मार्केट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 2.4 फीसदी है। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में डिजिट इंश्योरेंस का लॉस बढ़ा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कपनी का लॉस 295.8 करोड़ रुपये रहा। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में लॉस 122.7 करोड़ रुपये था। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का ग्रॉस रिटेन प्रीमियम 5,267 करोड़ रुपये रहा।

Concord Biotech अहमदाबाद की बायोटेक कंपनी है। इसमें दिवंगत इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला का निवेश है। कॉनकोर्ड ने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल कर दिया है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। प्रमोटर कंपनी में अपनी पूरी 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। हेलिक्स इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स इसकी प्रमोटर है। इसे प्राइवेट इक्विटी फंड Quadria Capital Fund का सपोर्ट हासिल है। क्वाड्रिया ने 2016 में कॉनकोर्ड में 475.30 करोड़ रुपये इनवेस्ट किया था।

Balaji Solutions आईटी हार्डवेयर और मोबाइल एक्सेसरीज की डिस्ट्रिब्यूटर्स है। इसने आईपीओ के लिए सेबी के पास अप्लिकेशन फाइल कर दिया है। आईपीओ में कंपनी 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। 75 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे। राजेंद्र सकसेरिया 15 लाख शेयर बेचेंगे, जबकि राजेंद्र सेकसरिया एचयूएफ की तरफ से 60 लाख शेयर बेचे जाएंगे।

Dreamfolks Services एयरपोर्ट लॉन्ज सर्विसेज की इंडिया की सबसे बड़ी एग्रीगेटर है। कंपनी इसी महीने आईपीओ पेश करेगी। यह आईपीओ 24 अगस्त को बाजार में आ जाने की उम्मीद है। यह 26 अगस्त तक बंद हो सकता है। एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 23 अगस्त को ही खुल जाएगा।

ड्रीमफोक्स के बिजनेस में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि इंडिया शहरों में नए एयरपोर्ट शुरू करने जा रहा है। Frost & Sullivan की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2029-30 तक एयरपोर्ट सर्विसेज का मार्केट 5,385 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।