IPO News: दो कंपनियों को सेबी से मिली आईपीओ लाने की मंजूरी, एक इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का

IPO News: पॉलीमर बनाने वाली कंपनी साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) और वाइन बनाने वाली दिग्गज कंपनी सुला विनेयार्ड्स (Sula Vineyyards) आईपीओ लाने वाली हैं

अपडेटेड Nov 08, 2022 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
New IPO: Sah Polymers के आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ Sula Vineyyards पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल इश्यू है।

IPO News: पॉलीमर बनाने वाली कंपनी साह पॉलीमर्स (Sah Polymers) और वाइन बनाने वाली दिग्गज कंपनी सुला विनेयार्ड्स (Sula Vineyyards) आईपीओ लाने वाली हैं। बाजार नियामक सेबी (SEBI) से इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। इसमें से साह पॉलीमर्स के आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ सुला विनेयार्ड्स पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल इश्यू है।

दोनों कंपनियों ने आईपीओ के जरिए पैसे जुटाने के लिए सेबी के पाश अप्रैल-जुलाई 2022 में शुरुआती कागजात DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइल किया था। इसके बाद 31 अक्टूबर-3 नवंबर के बीच इन्हें सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई। इन दोनों कंपनियों के आईपीओ के बारे में नीचे जानकारी दी जा रही है।

Stock Tips: 35% गिरने के बाद भी संभलने के आसार नहीं, एक्सपर्ट्स ने दी सेल रेटिंग, अभी 25% टूट सकते हैं भाव


Sah Polymers IPO

बाजार नियामक के पास दाखिल मसौदे के मुताबिक साह पॉलीमर्स के आईपीओ के तहत 1.02 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसके तहत ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत शेयरों की बिक्री नहीं होगी। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल नए फ्लेक्सिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर्स (FIBC) प्लांट बनाने और प्रोडक्टशन कैपेसिटी बढ़ाने, नए प्रोजेक्ट के लिए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए फंडिंग करना और कर्ज चुकता करने में किया जाएगा।

साह पॉलीमर्स उदयपुर में है। यह कंपनी पॉलीप्रोपिलीन (PP)/हाई डेंसिटी पॉलीएथिलीन (HDPE) एफआईबीसी बैग्स, वुवेन सैक्स, एचडीपीई/पीपी वुवन फैब्रिक्स और वुवन पॉलीमर्स पर आधारित प्रोडक्ट्स बनाती है और बिक्री करती है।

Multibagger Stock: इस वीजा कंपनी ने 244% बढ़ाई पूंजी, अब एक शेयर पर एक बोनस का ऐलान

Sula Vineyards IPO

सुला विनेयार्ड्स के आईपीओ के तहत कंपनी के प्रमोटर, निवेशक और अन्य शेयरधारक 25,546,186 इक्विटी शेयरों की ओएफएस विंडो के तहत बिक्री करेंगे। इस आईपीओ के तहत कोई भी नया शेयर जारी होगा।

सुला विनेयार्ड्स लाल, सफेद और स्पार्कलिंग वाइन बनाने के मामले में मार्केट लीडर है। अभी यह 13 ब्रांड से 56 अलग-अलग लेबल के वाइन तैयार करती है। कंपनी के महाराष्ट्र और कर्नाटक में चार खुद का और दो लीज पर ली हुई प्रोडक्शन फैसिलिटीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।