Oriana Power IPO: ग्रे मार्केट में तगड़ा प्रीमियम, आज खुल गया पैसे लगाने का मौका

Oriana Power IPO: सोलर एनर्जी सॉल्यूशन्स मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी ओरियाना पावर (Oriana Power) का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर ही जारी होंगे। वहीं ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयरों को लेकर तगड़ा रुझान दिख रहा है। आईपीओ में निवेश से पहले चेक करें इश्यू और कंपनी से जुड़ी पूरी डिटेल्स

अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 12:15 PM
Story continues below Advertisement
Oriana Power सोलर सिस्टम लगाने का काम करती है। (Image- Pixabay)

Oriana Power IPO: सोलर एनर्जी सॉल्यूशन्स मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी ओरियाना पावर (Oriana Power) का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर ही जारी होंगे। वहीं ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयरों को लेकर तगड़ा रुझान दिख रहा है। इस आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से इसके शेयर 103 रुपये यानी 87.29 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।

Oriana Power IPO की डिटेल्स

ओरियाना पावर का 59.66 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 अगस्त तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के तहत 115-118 रुपये के प्राइस बैंड और 1200 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 50,55,600 इक्विटी शेयर जारी होंगे। क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए इश्यू का 50 फीसदी, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए 15 फीसदी और खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी आरक्षित है।


Vinsys IT Services IPO: एक और आईटी कंपनी की होगी मार्केट में एंट्री, खुल गया निवेश का मौका

आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 8 अगस्त को फाइनल होगा। इसका रजिस्ट्रार स्काईलाईन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है। इसके बाद शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर 11 अगस्त को एंट्री होगी। शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, सब्सिडियरी कंपनियों में पैसे लगाने और कारोबारी विस्तार में किया जाएगा।

Zomato में नया हाई-प्रोफाइल पद तैयार, अनमोल गुप्ता को फिटनेस का जिम्मा, हर एंप्लॉयीज का बनेगा अलग डाइट चार्ट

Oriana Power के बारे में डिटेल्स

ओरियाना सोलर सिस्टम लगाने का काम करती है। इसके कारोबार को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है। कैपिटल एक्सपेंडिचर (CAPEX) के तहत यह सोलर प्रोजेक्ट की इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट, कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन काम करती है। वहीं रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी (RESCO) के तहत यह बूट (बिल्ड, ओन, ऑपरेट, ट्रांसफर) मॉडल बेसिस पर यह सोल एनर्जी सॉल्यूशन्स मुहैया कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 2.82 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 6.95 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 12.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।