Credit Cards

IPOs This Week: 11 नवंबर से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 3 नए IPO, Swiggy समेत 4 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPOs: मेनबोर्ड सेगमेंट में जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस IPO 13 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 नवंबर को बंद होगा। 2,200 करोड़ रुपये के निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी IPO की क्लोजिंग 11 नवंबर को होगी। शेयर BSE और NSE पर 14 नवंबर को लिस्ट होंगे

अपडेटेड Nov 09, 2024 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
13 नवंबर को Swiggy IPO और ACME Solar Holdings IPO की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

IPOs This Week: 11 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 3 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से केवल एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है। इसके अलावा पहले से खुले 2 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए सप्ताह में 4 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। ये सभी कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं और इनमें फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी Swiggy भी शामिल है। ​आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

नए IPO

Mangal Compusolution IPO: 16.23 करोड़ रुपये का यह इश्यू 12 नवंबर को खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा। शेयर BSE SME पर 20 नवंबर को लिस्ट होंगे। बोली लगाने के लिए प्राइस 45 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर है।


Onyx Biotec IPO: ओनिक्स बायोटेक का पब्लिक इश्यू 13 नवंबर को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 58-61 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 2,000 शेयर है। IPO का साइज 29.34 करोड़ रुपये है। इश्यू 18 नवंबर को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 21 नवंबर को होगी।

Zinka Logistics Solutions IPO: इस पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 259-273 रुपये प्रति शेयर तय किया है। लगभग 1114.72 करोड़ रुपये साइज वाला यह IPO 13 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 नवंबर को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 21 नवंबर को होगी।

पहले से खुले IPO

Niva Bupa Health Insurance Company IPO: 2,200 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 7 नवंबर को ओपन हुआ और क्लोजिंग 11 नवंबर को होगी। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 14 नवंबर को हो सकती है। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 70-74 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 200 शेयर है। अब तक यह इश्यू 1.24 गुना भर चुका है।

Neelam Linens and Garments IPO: यह इश्यू 8 नवंबर को खुला था और 12 नवंबर को बंद होगा। IPO का साइज 13 करोड़ रुपये है। शेयर NSE SME पर 18 नवंबर को लिस्ट होंगे। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 20-24 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 6000 शेयर है। अभी तक यह IPO 2.72 गुना भरा है।

Swiggy IPO: 11 नवंबर को फाइनल हो सकता है अलॉटमेंट, ऐसे चेक कर सकेंगे स्टेटस; लगातार गिर रहा GMP

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

12 नवंबर को Sagility India के शेयर BSE, NSE पर लिस्ट होंगे। 13 नवंबर को Swiggy IPO और ACME Solar Holdings IPO की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। 14 नवंबर को Niva Bupa Health Insurance Company के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।