Get App

IPOs This Week: 4 नवंबर से शुरू सप्ताह में Swiggy समेत खुलेंगे 5 नए IPO, केवल एक कंपनी होगी लिस्ट

Upcoming IPOs: 11,327.43 करोड़ रुपये साइज का Swiggy IPO 6 नवंबर को ओपन होगा और 8 नवंबर को क्लोज होगा। शेयर BSE और NSE पर 13 नवंबर को लिस्ट होंगे। नए शुरू हो रहे सप्ताह में 4 नवंबर को केवल एक कंपनी शेयर बाजारों में लिस्ट होगी और वह है Afcons Infrastructure

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 02, 2024 पर 3:56 PM
IPOs This Week: 4 नवंबर से शुरू सप्ताह में Swiggy समेत खुलेंगे 5 नए IPO, केवल एक कंपनी होगी लिस्ट
नए सप्ताह में पहले से खुला कोई भी IPO नहीं होगा।

IPOs This Week: 4 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 5 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। नए सप्ताह में फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी Niva Bupa Health Insurance Company के IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इसके अलावा अगले सप्ताह में केवल एक कंपनी, शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी। यह भी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। ​आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Sagility India IPO: 2,106.60 करोड़ रुपये का IPO 5 नवंबर को खुलने वाला है। इसमें 7 नवंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। IPO के लिए प्राइस बैंड 28-30 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 500 शेयर तय किया गया है। इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 12 नवंबर को होगी।

ACME Solar Holdings IPO: यह इश्यू 6 नवंबर को खुलकर 8 नवंबर को बंद होगा। कंपनी 2,900 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 275-289 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 51 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 नवंबर को होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें