Get App

IPO का क्रेज बरकरार, मार्च में 38 कंपनियों ने SEBI के पास जमा किया ड्राफ्ट; 9 ने चुना कॉन्फिडेंशियल रूट

एक्सिस कैपिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 64 कंपनियां SEBI को ड्राफ्ट जमा कर IPO पर मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। 124 कंपनियों को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी उनके IPO आए नहीं हैं। आने वाले हफ्तों में NSE और Jio सहित कई बड़ी कंपनियां IPO के लिए ड्राफ्ट जमा करने की तैयारी कर रही हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 05, 2026 पर 12:58 PM
IPO का क्रेज बरकरार, मार्च में 38 कंपनियों ने SEBI के पास जमा किया ड्राफ्ट; 9 ने चुना कॉन्फिडेंशियल रूट
मार्च 2025 में 22 और मार्च 2024 में 16 कंपनियों ने IPO के लिए शुरुआती पेपर दाखिल किए थे।

कंपनियों के बीच अपना IPO लाने को लेकर आकर्षण बरकरार है। SBI फंड्स मैनेजमेंट और मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज सहित 38 कंपनियों ने मार्च 2026 में कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास IPO के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं। इससे पता चलता है कि कंपनियों के लिए धारणा बेहतर है। हालांकि, रेगुलेटरी टाइमलाइंस की वजह से भी इसमें बढ़ोतरी हुई है। SEBI के आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च 2025 में 22 और मार्च 2024 में 16 कंपनियों ने IPO के लिए शुरुआती पेपर दाखिल किए थे। यह दर्शाता है कि IPO को लेकर आकर्षण कायम है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह रफ्तार आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। आने वाले हफ्तों में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलिकॉम कंपनी जियो सहित कई बड़ी कंपनियां IPO के लिए ड्राफ्ट जमा करने की तैयारी कर रही हैं।

इनके अलावा सिंगापुर की सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज की भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी एंटिटी, स्वीडन के मॉडर्न टाइम्स समूह की सब्सिडियरी प्लेसिंपल, टीपीजी के निवेश वाला ऑनलाइन कर्ज देने वाला प्लेटफॉर्म फाइब और टाइगर ग्लोबल के निवेश वाली बैटरीस्मार्ट भी जल्द ही IPO का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टर (DRHP) जमा कर सकती हैं।

9 कंपनियों ने जमा किया कॉन्फिडेंशियल ड्राफ्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें