Get App

IPO rush: GST सुधार का असर! 10 से ज्यादा कंपनियां IPO लाने को तैयार, ₹10 हजार करोड़ जुटाने की योजना

IPO rush: अगले दो से तीन हफ्तों में 10 से ज्यादा कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की इस दौड़ के पीछे GST 2.0 सुधार और RBI की दर कटौती जैसी नीतिगत वजहें मानी जा रही हैं। जानिए कौन-कौन सी कंपनियां आईपीओ लाने वाली हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 14, 2025 पर 9:57 PM
IPO rush: GST सुधार का असर! 10 से ज्यादा कंपनियां IPO लाने को तैयार, ₹10 हजार करोड़ जुटाने की योजना
इस साल अब तक 55 कंपनियां पब्लिक ऑफरिंग कर चुकी हैं और करीब 75,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

IPO rush: अगले दो से तीन हफ्तों में दर्जनभर से ज्यादा कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च करने वाली हैं। इनका लक्ष्य करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके पीछे GST 2.0 सुधार और RBI की ब्याज दरों में कटौती जैसे नीतिगत कदम अहम वजह हैं।

किन कंपनियों के आने वाले हैं IPO

प्राइमरी मार्केट में आने वाली कंपनियों में iValue Infosolutions, Saatvik Green Energy, JinKushal Industries, Atlanta Electricals, Park Medi World, SolarWorld Energy Solutions, Jain Resource Recycling, CIEL HR Services, GK Energy, Ganesh Consumer Products, Anand Rathi Share and Stock Brokers और Seshaasai Technologies शामिल हैं।

मर्चेंट बैंकरों के मुताबिक, ये कंपनियां 15 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में अपने प्राइस बैंड की घोषणा करेंगी। 30 सितंबर से पहले आईपीओ लॉन्च करेंगी। इसके बाद Anantam Highway InvIT, Epack Prefab Technologies, Pranav Construction और TruAlt Bioenergy भी बाजार में उतर सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें