Get App

IPO This Week: नए हफ्ते में खुलेंगे 5 नए IPO, FirstCry समेत 3 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Saraswati Saree Depot का IPO 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद हो जाएगा। इसके लिए कंपनी ने 152-160 रुपये का प्राइस बैंड घोषित किया है। आईपीओ के तहत 65 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, प्रमोटर ग्रुप द्वारा 35 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2024 पर 4:12 PM
IPO This Week: नए हफ्ते में खुलेंगे 5 नए IPO, FirstCry समेत 3 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
IPO निवेशकों को आने वाले हफ्ते में भी निवेश के कई मौके मिलेंगे।

Upcoming IPO: आईपीओ निवेशकों को आने वाले हफ्ते में भी निवेश के कई मौके मिलेंगे। इस हफ्ते 5 कंपनियों का आईपीओ खुलने वाला है। इसमें एक आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट से है, जबकि 4 आईपीओ SME सेगमेंट से संबंधित हैं। जिन कंपनियों के आईपीओ इस हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं, उनमें सरस्वती साड़ी डिपो (Saraswati Saree Depot), सनलाइट रीसाइक्लिंग (Sunlite Recycling), पॉजिट्रॉन एनर्जी (Positron Energy), सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स (Solve Plastic Products) और ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल (Broach Lifecare Hospital) शामिल हैं। इसके अलावा, इस हफ्ते तीन कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी।

इन कंपनियों के खुलेंगे IPO

Saraswati Saree Depot IPO

सरस्वती साड़ी डिपो का आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद हो जाएगा। इसके लिए कंपनी ने 152-160 रुपये का प्राइस बैंड घोषित किया है। आईपीओ के तहत 65 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, प्रमोटर ग्रुप द्वारा 35 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। कंपनी नए इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें