IPO Weekly Wrap: प्राइमरी मार्केट में रौनक ही रौनक नजर आ रही है। कंपनियां धड़ाधड़ IPO लेकर आ रही हैं, फिर चाहे वह मेनबोर्ड सेगमेंट में हों या फिर SME सेगमेंट में। नए शुरू हो रहे सप्ताह में पब्लिक इश्यू लाने के लिए 12 कंपनियां एकदम तैयार हैं। गुजरे सप्ताह की बात करें तो वह भी IPO के लिहाज से काफी शानदार ही गया। 15 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में 3 और SME सेगमेंट में 6 IPO में पैसा लगाने का मौका रहा। इनमें से कुछ IPO ऐसे रहे, जिन्हें शुरुआत से ही जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला और जमकर निवेश हुआ। आइए डालते हैं एक नजर, गुजरे सप्ताह के IPOs और उन्हें मिले सब्सक्रिप्शन पर...
