IPOs This Week: नए सप्ताह में खुलेगा केवल 1 नया IPO, 5 कंपनियों की लिस्टिंग

नए सप्ताह में पहले से खुले 3 इश्यू में पैसा लगाने का मौका रहेगा। ये तीनों IPO, SME सेगमेंट के हैं। 10 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट में Bansal Wire और Emcure Pharma के शेयर BSE, NSE पर लिस्ट होंगे। नए सप्ताह में नया खुल रहा IPO सहज सोलर का है। 52.56 करोड़ रुपये के इस SME इश्यू में निवेशक 11 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक पैसे लगा सकेंगे

अपडेटेड Jul 07, 2024 पर 10:47 AM
शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही 5 कंपनियों में से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं।

IPOs This Week: 8 जुलाई से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल कम रहेगी। इसकी वजह है कि केवल 1 नया IPO खुलने वाला है और यह SME सेगमेंट का है। नए सप्ताह में पहले से खुले 3 इश्यू में पैसा लगाने का मौका रहेगा। ये तीनों IPO, SME सेगमेंट के हैं। शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात करें तो अगले सप्ताह 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट होने जा रहे हैं। इनमें से दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। किन कंपनियों के IPO ओपन हो रहे हैं और कौन शेयर बाजार में शुरुआत कर रहा है, आइए जानते हैं...

नया खुल रहा Sahaj Solar IPO

नए सप्ताह में नया खुल रहा IPO सहज सोलर का है। 52.56 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 11 जुलाई को खुल रहा है और 15 जुलाई को क्लोज होगा। प्राइस बैंड 171-180 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 800 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 19 जुलाई को होगी।


पहले से खुले IPO

Ambey Laboratories IPO: यह इश्यू 4 जुलाई को ओपन हुआ था और 8 जुलाई को क्लोज होगा। अब तक इसे 42.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी का इरादा 44.68 करोड़ रुपये जुटाने का है। प्राइस बैंड 65-68 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 11 जुलाई को होगी।

Ganesh Green Bharat IPO: 125.23 करोड़ रुपये का यह IPO 5 जुलाई को खुला था और 9 जुलाई को क्लोज होगा। अब तक यह 12.73 गुना सब्सक्राइब हुआ है। प्राइस बैंड 181-190 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 12 जुलाई को होगी।

Effwa Infra and Research IPO: 5 जुलाई को ओपन हुआ यह इश्यू 9 जुलाई को क्लोज होगा। कंपनी 51.27 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। अब तक यह IPO 17.37 गुना सब्सक्राइब हुआ है। प्राइस बैंड 78-82 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 12 जुलाई को हो सकती है।

Paras Hospitals IPO: दिल्ली के पारस हॉस्पिटल्स की अब लिस्ट होने की योजना, IPO पर हो चुका है इतना काम

किन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

10 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट में Bansal Wire और Emcure Pharma के शेयर BSE, NSE पर लिस्ट होंगे। इसके बाद NSE SME पर 11 जुलाई को Ambey Laboratories के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। 12 जुलाई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर Ganesh Green Bharat और Effwa Infra and Research की लिस्टिंग होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।