IPOs This Week: 29 जून से शुरू हफ्ता रहने वाला है जबरदस्त, खुलेंगे 10 नए इश्यू, 10 कंपनियां होंगी लिस्ट
IPOs This Week: नए सप्ताह में पहले से खुले 3 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है। लिस्ट होने जा रहीं कंपनियों में से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। 29 जून को Turtlemint Fintech Solutions के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं
नए खुलने जा रहे IPO में से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं।
29 जून से शुरू हफ्ते में देश का IPO मार्केट गुलजार रहने वाला है। इसका कारण है कि 10 नए पब्लिक इश्यू खुलने वाले हैं। इनमें से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 3 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है। शेयर बाजार में होने जा रही नई लिस्टिंग्स की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 10 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल...
नए IPO
Aastha Spintex IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹170 करोड़ का इश्यू 29 जून को खुलेगा और 1 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹125-₹136 प्रति शेयर है। लॉट साइज 110 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 6 जुलाई को हो सकती है।
Adon Agro Commodities IPO: यह 29 जून को खुलेगा। कंपनी ₹44.03 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली ₹66-₹70 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 2,000 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। 1 जुलाई को इश्यू बंद होने के बाद कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 6 जुलाई को हो सकती है।
Twinkle Papers IPO: ₹27.52 करोड़ का यह इश्यू भी 29 जून को खुलेगा और क्लोजिंग 1 जुलाई को होगी। प्राइस बैंड ₹64-₹69 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 6 जुलाई को शुरुआत कर सकते हैं।
Kratikal Tech IPO: यह इश्यू 30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹128-₹135 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,000 शेयर है। कंपनी का इरादा ₹39.69 करोड़ जुटाने का है। शेयर BSE SME पर 7 जुलाई को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Vinit Mobile IPO: यह भी 30 जून को खुल रहा है। साइज ₹34.13 करोड़ है। क्लोजिंग 2 जुलाई को होगी। बोली ₹150-₹158 प्रति शेयर के भाव पर और 800 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 7 जुलाई को हो सकती है।
Sampark India Logistics IPO: ₹27.22 करोड़ का इश्यू 30 जून को खुलकर 2 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹80-₹84 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 7 जुलाई को लिस्ट हो सकती है।
Seemax Resources IPO: ₹19.74 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू भी 30 जून से 2 जुलाई के बीच खुला रहेगा। ₹134-₹141 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में निवेश कर सकते हैं। लॉट साइज 1,000 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 7 जुलाई को शुरुआत कर सकते हैं।
Atharva Polyplast IPO: यह 30 जून को ओपन होगा। प्राइस बैंड ₹55-₹60 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी ₹27 करोड़ जुटाना चाहती है। 2 जुलाई को IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 7 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।
Teja Engineering Industries IPO: यह भी 30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद होगा। साइज ₹37.36 करोड़ है। फाइनल IPO प्राइस ₹220 प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयर है। कंपनी NSE SME पर 7 जुलाई को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Knack Packaging IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में एक और इश्यू 1 जुलाई को ओपन होगा। क्लोजिंग 3 जुलाई को होगी। कंपनी का इरादा ₹439.50 करोड़ जुटाने का है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹161-₹170 प्रति शेयर और लॉट साइज 88 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 8 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।
पहले से खुले IPO
CSM Technologies IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹145.78 करोड़ का इश्यू 24 जून को खुला था और 29 जून को बंद होगा। अभी तक यह 66 प्रतिशत भरा है। प्राइस बैंड ₹107—₹113 प्रति शेयर और लॉट साइज 132 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 2 जुलाई को हो सकती है।
Sri Priyanka Geo Commex IPO: ₹94.51 करोड़ का यह इश्यू भी 24 जून को खुला था और 29 जून को बंद होगा। अभी तक इसे 28 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। प्राइस बैंड ₹207—₹212 प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयर है। क्लोजिंग के बाद कंपनी के शेयर NSE SME पर 2 जुलाई को शुरुआत कर सकते हैं।
Crazy Snacks IPO: कंपनी ₹31.47 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 25 जून से ओपन है और 30 जून को बंद होगा। अभी तक 17 प्रतिशत भरा है। प्राइस बैंड ₹39—₹42 प्रति शेयर है। लॉट साइज 3,000 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 3 जुलाई को होने की उम्मीद है।
नए सप्ताह में 29 जून को मेनबोर्ड सेगमेंट में Turtlemint Fintech Solutions के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Anubhav Plast की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। 1 जुलाई को NSE और BSE पर Advit Jewels और Waterways Leisure Tourism के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Riyaasat Lifestyle, Jivial Industries और NSE SME पर Shreedhar Spinners की लिस्टिंग होने वाली है।
इसके बाद 2 जुलाई को मेनबोर्ड सेगमेंट में NSE और BSE पर CSM Technologies के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन NSE SME पर Sri Priyanka Geo Commex की लिस्टिंग हो सकती है। 3 जुलाई को BSE SME पर Crazy Snacks के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।