Get App

IPOs This Week: 16 फरवरी से शुरू सप्ताह में 2 नए पब्लिक इश्यू, 3 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPOs: नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट Gaudium IVF IPO 20 फरवरी को खुलने जा रहा है। शेयर BSE, NSE पर 27 फरवरी को लिस्ट होने की उम्मीद है। नई लिस्ट होने वाली कंपनियों में से 2 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 6:32 PM
IPOs This Week: 16 फरवरी से शुरू सप्ताह में 2 नए पब्लिक इश्यू, 3 कंपनियां होंगी लिस्ट
नए हफ्ते में पहले से खुले एक IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा।

16 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में देश में 2 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट का है। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले एक IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो 3 कंपनियों के शेयर नए शुरू हो रहे हफ्ते में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 2 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

1. Fractal Industries IPO: फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज का आईपीओ, SME कैटेगरी के तहत 16 फरवरी को खुलेगा और 18 फरवरी को बंद होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 205 से 216 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू का लॉट साइज 600 शेयरों का है, यानी खुदरा निवेशकों को कम से कम 600 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद निवेशक 600 के गुणकों में बोली लगा सकेंगे। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट में निवेश के लिए लगभग 1.29 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो बाजार सूत्रों के अनुसार फिलहाल शेयर लगभग 6 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि जीएमपी केवल संकेतक होता है और लिस्टिंग तक इसमें उतार-चढ़ाव संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें