Italian Edibles IPO: OfCour's ब्रांड वाली Italian Edibles का IPO 2 फरवरी को खुला था और पहले दिन 4.42 गुना सब्सक्राइब हुआ। इश्यू में रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.50 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.33 गुना सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ में 7 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी का प्लान इस एसएमई इश्यू से 26.66 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ में 39.2 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। OFS (Offer for Sale) नहीं है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 12 फरवरी को हो सकती है।
