Get App

Ixigo IPO: पहले दिन निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स, 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

Ixigo IPO: निवेशकों के पास इस आईपीओ में 12 जून तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ के लिए 88-93 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 740.10 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO में 120 करोड़ रुपये के 1.29 करोड़ नए शेयर जारी किए गए हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 10, 2024 पर 6:05 PM
Ixigo IPO: पहले दिन निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स, 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ
ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग फर्म Ixigo की पेरेंट कंपनी ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के आईपीओ को आज 10 जून को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग फर्म Ixigo की पेरेंट कंपनी ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के आईपीओ को आज 10 जून को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 1.95 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 8.55 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 4.37 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 12 जून तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ के लिए 88-93 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 740.10 करोड़ रुपये जुटाने का है।

ixigo IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.12 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 2.78 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स - 6.21 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें