JG Chemicals IPO: जेजी केमिकल्स, जिंक ऑक्साइड बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है और घरेलू बाजार में इसकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अपने मौजूदा कारोबारी रूप में यह कंपनी, टायर इंडस्ट्री के ग्रोथ की एक प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रही है। इसके अलावा कंपनी सिरेमिक, फार्मा और एग्रोकेमिकल्स बिजनेस में विस्तार के साथ कारोबार में विविधता ला रही है। कंपनी अपने IPO में नए शेयरों की बिक्री के जरिए 165 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें से 25 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज घटाने और 95 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।
