Get App

JSW Infrastructure IPO : रिटेल निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह भरा, 43% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

JSW Infrastructure ने 23 सितंबर को एंकर इनवेस्टर्स से 1260 करोड़ रुपए जुटाए हैं। आईपीओ का इश्यू प्राइस 113-119 रुपए है। कंपनी आईपीओ से 2800 करोड़ रुपए जुटा रही है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसमें 27 सितंबर तक निवेश का मौका है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 25, 2023 पर 5:12 PM
JSW Infrastructure IPO : रिटेल निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह भरा, 43% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
JSW Infrastructure का IPO आज 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

JSW Infrastructure का IPO आज 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। पहले दिन अब तक यह इश्यू 43 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 5.82 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 13.62 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने 23 सितंबर को एंकर इनवेस्टर्स से 1260 करोड़ रुपए जुटाए हैं। आईपीओ का इश्यू प्राइस 113-119 रुपए है। JSW Infrastructure आईपीओ से 2800 करोड़ रुपए जुटा रही है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसमें 27 सितंबर तक निवेश का मौका है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने अब तक सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह भर गया है। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.38 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 3 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 60 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें