Get App

Kanohar Electricals की IPO लाने की तैयारी, ड्राफ्ट किया जमा; रहेंगे ₹300 करोड़ के नए शेयर

Kanohar Electricals IPO के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और IIFL कैपिटल सर्विसेज को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया गया है। कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत 60 करोड़ रुपये जुटा सकती है। कंपनी ने अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान 30.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 8:28 AM
Kanohar Electricals की IPO लाने की तैयारी, ड्राफ्ट किया जमा; रहेंगे ₹300 करोड़ के नए शेयर
Kanohar Electricals पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्रीज को सर्विस देती है।

उत्तर प्रदेश की ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी कनोहर इलेक्ट्रिकल्स अपना IPO लाने वाली है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट जमा किया है। कंपनी ने IPO में नए शेयर जारी करके 300 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही प्रमोटर K संस फैमिली ट्रस्ट ऑफर-फॉर-सेल के जरिए 1.45 करोड़ शेयर बेचेगी। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का दावा है कि वह रेवेन्यू के मामले में ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग में देश की दिग्गज कंपनियों में से एक है। यह पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्रीज को सर्विस देती है।

कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत 60 करोड़ रुपये जुटा सकती है। इस पर कंपनी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल करने से पहले विचार कर सकती है। अगर ये पैसा जुटाया गया तो IPO में नए शेयरों के इश्यू का साइज घट जाएगा।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 66.74 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नई मशीनरी और उपकरण खरीदने, ऑफिस बिल्डिंग के सिविल कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर डेवलपमेंट, गंगोल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में सस्टेनेबिलिटी पहलों को बढ़ाने के लिए करना चाहती है। इसके अलावा 130 करोड़ रुपये का इस्तेमाल बढ़ती वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। बाकी फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के पब्लिक इश्यू के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और IIFL कैपिटल सर्विसेज को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें