Karnika IPO: किड्स वियर कंपनी को फीका रिस्पांस, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत

Karnika IPO: बच्चों के लिए सभी प्रकार के कपड़े तैयार करने वाली कर्निका के आईपीओ को पहले दिन निवेशकों का बहुत फीका रिस्पांस मिला। 25 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पहले दिन महज 13 फीसदी ही भर पाया। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 16 फीसदी भर चुका है। आईपीओ में पैसे लगाने से पहले चेक करें कि ग्रे मार्केट में क्या स्थिति है और कंपनी की सेहत कैसी है

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 12:13 PM
Karnika IPO: कर्निका इंडस्ट्रीज बच्चों के लिए सभी प्रकार के कपड़े तैयार करती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पांस मिल रहा है।

Karnika IPO: बच्चों के लिए सभी प्रकार के कपड़े तैयार करने वाली कर्निका के आईपीओ को पहले दिन निवेशकों का बहुत फीका रिस्पांस मिला। 25 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पहले दिन महज 13 फीसदी ही भर पाया। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 16 फीसदी भर चुका है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर को लेकर कोई एक्टिविटीज नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की NSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग होगी।

Plaza Wires IPO: खुदरा निवेशक लगा रहे ताबड़तोड़ बोली, पैसे लगाएं या नहीं? एक्सपर्ट्स की ये है राय

Karnika IPO की डिटेल्स

कर्निका का 25.07 करोड़ रुपये का आईपीओ 5 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के लिए 76 रुपये का भाव और 1600 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। इश्यू का आधा हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 10 अक्टूबर को फाइनल होगा। इसके बाद शेयरों की NSE SME पर 13 अक्टूबर को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज है। आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 32,99,200 नए शेयर जारी होंगे। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ के खर्चों को भरने में होगा।

Vishnusurya IPO: स्टोन और सैंड कंपनी का दिखा क्रेज, पहले ही दिन खुदरा निवेशकों का हिस्सा ओवरसब्सक्राइब


Karnika के बारे में डिटेल्स

2017 में बनी कर्निका इंडस्ट्रीज (पूर्व नाम करणी इंटरनेशनल) कपड़े बनाने और निर्यात करने का काम करती है। यह बच्चों के लिए सभी प्रकार के कपड़े तैयार करती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री कर्निका ब्रांड और कर्निका केयर, कर्निका कूल, कर्निका क्यूब, कर्निका लाइफ, कर्निका की और कर्निका क्लब जैसे सब-कैटेगरी के तहत होती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 81.61 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 4.54 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 8.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।