Get App

Kaynes Technology IPO: इस टेक कंपनी का इश्यू आज खुला, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?

Kaynes Tech ने बताया कि उसने 587 रुपये प्रति शेयर की दर से एंकर इनवेस्टर्स 43.76 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इनकी कुल कीमत 257 करोड़ रुपये है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 10, 2022 पर 12:17 PM
Kaynes Technology IPO: इस टेक कंपनी का इश्यू आज खुला, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?
Kaynes Tech IPO गुरुवार को खुल गया और सोमवार, 14 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 559 से 587 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है

Kaynes Tech IPO: कायनेस टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड (KTIL) ने अपना IPO खुलने से पहले एंकर इनवेस्टर्स (Anchor investors) से 257 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी का आईपीओ गुरुवार, 10 नवंबर को खुल गया है। Kaynes Tech ने बताया कि उसने 587 रुपये प्रति शेयर की दर से एंकर इनवेस्टर्स 43.76 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इनकी कुल कीमत 257 करोड़ रुपये है।

Kaynes Tech IPO गुरुवार को खुल गया और सोमवार, 14 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 559 से 587 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शुरुआती शेयर सेल में 530 रुपये के नए इक्विटी शेयरों की बिक्री और प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स द्वारा 55.85 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के जरिये प्रमोटर रमेश कुन्हीकन्नन (Ramesh Kunhikannan) 20.84 लाख इक्विटी शेयर और मौजूदा शेयरहोल्डर फ्रेनी फिरोज ईरानी (Freny Firoze Irani) 35 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।

Nykaa की Falguni Nayar ने चला बोनस शेयर का दांव, लॉक-इन खत्म होने के बाद शेयरों में ज्यादा बिकवाली की उम्मीद कम

क्या करना चाहिए सब्सक्राइब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें