Get App

Kaynes Technology IPO: आखिरी दिन निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, सभी कैटेगरी का कोटा ओवरसब्सक्राइब, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Kaynes Technology IPO: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी Kaynes Technology का आईपीओ दो दिन में ओवरसब्सक्राइब हो चुका है। सबसे बेहतर रिस्पांस इसे कंपनी के एंप्लॉयीज से मिला है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 14, 2022 पर 7:09 PM
Kaynes Technology IPO: आखिरी दिन निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, सभी कैटेगरी का कोटा ओवरसब्सक्राइब, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत
Kaynes Technology IPO के तहत बोली लगाने का आज आखिरी मौका था।

Kaynes Technology IPO: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी Kaynes Technology के आईपीओ को आखिरी दिन 14 नवंबर को जमकर बोली मिली। पहले दो दिन में यह ओवरसब्सक्राइब हो गया था लेकिन हर कैटेगरी का कोटा सब्सक्राइब नहीं हुआ था। हालांकि 858 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के हर कैटेगरी का कोटा ओवरसब्सक्राइब हो गया है और सबसे अधिक बोली क्वालिफाई इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) ने लगाई है। क्यूआईबी का कोटा 98.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ओवरऑल यह इश्यू 34.16 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नीचे कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन की डिटेल्स दी जा रही है-

QIB- 98.47 गुना

NII- 21.21 गुना

खुदरा निवेशक- 4.10 गुना

एंप्लाई- 11.92 गुना

टोटल- 34.16 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें