Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में छाई रौनक अभी खत्म नहीं होने वाली है। अगले हफ्ते दलाल स्ट्रीट पर करीब 2,000 करोड़ रुपये के दो इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने वाले हैं। इसके साथ ही दिसंबर महीने में लॉन्च होने वाले IPO की कुल संख्या 5 हो जाएगी। साल 2022 में अभी 36 कंपनियों के IPO आ चुके हैं, जिन्होंने कुल 62,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इन 2 आईपीओ के बाद प्राइमरी मार्केट से जुटाए गई कुल रकम बढ़कर 64,000 करोड़ पहुंच जाएगी। अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला पहला आईपीओ केफिन टेक्नोलॉजीज (KFin Technologies) का है, जो एक टेक्नोलॉजी आधारित फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म है। वहीं दूसरी आईपीओ इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics) का IPOहै।
