KFin Technologies IPO: फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म केफिन टेक्नोलॉजीज आगामी 19 दिसंबर को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करेगी। यह दिसंबर महीने में लॉन्च होने वाला चौथा IPO होगा। इससे पहले सुला वाइनयार्ड्स (Sula Vineyards), अबांस होल्डिंग्स (Abans Holdings) और लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) इस महीने अपना IPO लॉन्च कर रही है। KFin Technologies का आईपीओ 21 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी अपने IPO के लिए प्राइस बैंड का ऐलान आने वाली दिनों में करेगी। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 16 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा।
