KRN Heat Exchanger and Refrigeration IPO: हीट एक्सचेंजर्स बनाने वाली कंपनी KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन ने एंकर निवेशकों से 100 करोड़ रुपये से अधिक जुटा लिए हैं। कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले आज 24 सितंबर को 10 एंकर निवेशकों से यह रकम जुटाई है। कंपनी का आईपीओ कल यानी 25 सितंबर को खुलने वाला है। राजस्थान स्थित कंपनी ने एक्सचेंजों को दी गई अपनी फाइलिंग में कहा कि उसने एंकर निवेशकों को 220 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 45.5 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
