Kronox Lab Sciences IPO: गुजरात की क्रोनॉक्स लैब साइंसेज ने एक बार फिर मार्केट रेगुलेटर सेबी को IPO पेपर जमा किए हें। इस बार के ड्राफ्ट प्रॉसपेक्ट्स में कंपनी ने केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) रखा है। OFS के तहत प्रमोटर्स केवल 96 लाख इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। प्रमोटर जोगिंदरसिंह जसवाल, केतन रमानी और प्रीतेश रमानी ओएफएस में 32-32 लाख शेयर बेचेंगे। इससे पहले क्रोनॉक्स लैब साइंसेज ने 24 नवंबर, 2023 को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था।
