Get App

Krsnaa Diagnostics IPO: जानिए कब है लिस्टिंग और क्या चल रहा है GMP, शेयर मिला या नहीं ऐसे चेक करें

Krsnaa Diagnostics IPO: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 17 अगस्त को हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2021 पर 1:04 PM
Krsnaa Diagnostics IPO: जानिए कब है लिस्टिंग और क्या चल रहा है GMP, शेयर मिला या नहीं ऐसे चेक करें

Krsnaa Diagnostics के शेयरों का आवंटन 11 अगस्त को चुका है। कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त को बंद हुआ। कंपनी इश्यू के जरिए 1213 करोड़ रुपए जुटा रही है। Krsnaa Dignostics के 71.12 लाख शेयरों के लिए 45.80 करोड़ बोली लगी है।

रिटेल पोर्शन में कंपनी का इश्यू 42.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 49.83 गुना भरा है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का के सेक्शन में सबसे ज्यादा 116.30 गुना बोली लगी है।

क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

ग्रे मार्केट में Krsnaa Dignostics के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 350-360 रुपए चल रहा है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 933-954 रुपए था। इस लिहाज से देखें तो कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से 38 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।  अगर Krsnaa Dignostics के अनलिस्टेड शेयरों का GMP यही बना रहा तो इसकी लिस्टिंग 1314 रुपए के करीब हो सकती है।

Devyani International IPO: ऐसे चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं, जानिए कब होगी लिस्टिंग और क्या है GMP

अगर आपने भी इसमें निवेश किया है तो जानिए कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस।

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें