Lakshya Powertech IPO: SME कंपनी लक्ष्य पावरटेक का 49.91 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू आज 16 अक्टूबर से खुल गया। इसमें 27.73 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 171-180 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है। IPO 18 अक्टूबर को क्लोज होगा। अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 23 अक्टूबर को हो सकती है।
