लेटेंट व्यू एनालिटिक्स (Latent View Analytics IPO) के 600 करोड़ रुपए के पब्लिक इश्यू का शेयर अलॉटमेंट हो चुका और सभी की निगाहें अब IPO लिस्टिंग की तारीख पर टिकी हैं। जैसा कि Latent View Analytics की शेयर्स की लिस्टिंग की 23 नवंबर 2021 होने की उम्मीद है, तो वहीं ग्रे मार्केट भी ऐसे संकेत दे रहा है कि इनिशियल ऑफर से किस तरह की लिस्टिंग की उम्मीद की जा सकती है।
Mint की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट ऑब्जर्वर का अनुमान है कि लेटेंट व्यू एनालिटिक्स शेयर आज ग्रे मार्केट में 345 रुपए के प्रीमियम पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इतना ज्यादा प्रीमियम लेटेंट व्यू एनालिटिक्स शेयरों की मजबूत लिस्टिंग का संकेत देता है।
Latent View Analytics IPO GMP
मार्केट ऑब्जर्वर ने कहा कि लेटेंट व्यू एनालिटिक्स IPO ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 345 रुपए है, जो कल के 350 रुपए के GMP से 5 रुपए कम है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ग्रे मार्केट में इतना ज्यादा प्रीमियम बताता है कि ग्रे मार्केट पब्लिक इश्यू की मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद कर रहा है।
उन्होंने कहा कि लेटेंट व्यू एनालिटिक्स IPO ग्रे मार्केट प्राइस इसके शेयर अलॉटमेंट के बाद से ही 300 रुपए से ऊपर बना हुआ है, जो संकेत देता है कि IPO के खुशकिस्मत बिडर्स को हाई प्रीमियम देने वाले इस लाइफ साइंसेज पब्लिक इश्यू की एक मजबूत लिस्टिंग हो सकती है।
मार्केट ऑब्जर्वर का कहना है कि GMP से ऐसा संकेत मिलता है कि इस IPO से लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है। लेटेंट व्यू एनालिटिक्स IPO GMO आज 345 रुपए है, यह इशारा करता है कि ग्रे मार्केट लगभग 542 रुपए (197 रुपए + 345 रुपए) पर लेटेंट व्यू एनालिटिक्स शेयर लिस्टिंग की उम्मीद कर रहा है, जो कि 190 - 197 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अपने प्राइस बैंड से 175 प्रतिशत ज्यादा है।
इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट, शेयर अलॉटमेंट के दौरान, जिन बिडर्स को शेयर मिले हैं, उनके लिए लगभग 175 प्रतिशत लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहा है।