लैटेंट व्यू एनालिटिक्स (Latent View Analytics) के आईपीओ (IPO) को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कंपनी के 1.75 करोड़ इक्विटी शेयर के बदले में उसे 572.18 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली मिली। इस तरह लैटेंट व्यू के आईपीओ को रिकॉर्ड 326.49 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है।
