Get App

Lenskart IPO GMP: लिस्टिंग से पहले लेंसकार्ट का GMP 100% क्रैश, जानिए किन 5 वजहों से आई बड़ी गिरावट

Lenskart IPO GMP: लिस्टिंग से पहले Lenskart का GMP रिकॉर्ड हाई ₹95 से गिरकर 0 पर आ गया है। IPO को भारी सब्सक्रिप्शन मिला, लेकिन अब लिस्टिंग फ्लैट रहने की उम्मीद है। जानिए किन 5 कारणों से क्रैश हुआ Lenskart IPO का GMP।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 09, 2025 पर 3:48 PM
Lenskart IPO GMP: लिस्टिंग से पहले लेंसकार्ट का GMP 100% क्रैश, जानिए किन 5 वजहों से आई बड़ी गिरावट
लेंसकार्ट का लेटेस्ट GMP अपने हाई लेवल से 100 प्रतिशत क्रैश होकर 0 पर आ गया है।

Lenskart IPO GMP: Lenskart Solutions Ltd के IPO की लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में भारी गिरावट देखने को मिली है। लेंसकार्ट का लेटेस्ट GMP अपने हाई लेवल से 100 प्रतिशत क्रैश होकर 0 पर आ गया है।

मार्केट ऑब्जर्वर्स के मुताबिक, आईवियर रिटेलर Lenskart की ₹402 प्रति शेयर पर फ्लैट लिस्टिंग हो सकती है। Lenskart का GMP सब्सक्रिप्शन ओपनिंग डे (31 अक्टूबर) को ₹95 के रिकॉर्ड हाई पर था। हालांकि, यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि GMP सिर्फ अनधिकृत बाजार में शेयर की डिमांड का संकेत होता है। असल लिस्टिंग प्राइस इससे अलग हो सकती है।

IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स 

Lenskart Solutions IPO को निवेशकों की तरफ से भारी मांग मिली और यह 28.26 गुना सब्सक्राइब हुआ। सबसे ज्यादा मांग QIB कैटेगरी में रही, जो 40.35 गुना बुक हुई। इसमें विदेशी और घरेलू फंड हाउसेस के साथ-साथ म्यूचुअल फंड्स की मजबूत हिस्सेदारी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें