LIC IPO : प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 5,630 करोड़ जुटाएगी एलआईसी, एंकर इनवेस्टर्स के लिए 2 मई को खुलेगा इश्यू

LIC ने 5.929 करोड़ शेयर एंकर इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखे हैं। कर्मचारियों के लिए 15.8 लाख शेयर, जबकि पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 2.214 करोड़ शेयर रिजर्व रखे हैं

अपडेटेड Apr 27, 2022 पर 1:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एलआईसी का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ देश का अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है

LIC IPO : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corp of India) यानी एलआईसी शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिये अपर प्राइस बैंड पर 5,630 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। यह IPO 22.137 करोड़ शेयरों का पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी ने 5.929 करोड़ शेयर एंकर इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखे हैं। कर्मचारियों के लिए 15.8 लाख शेयर, जबकि पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 2.214 करोड़ शेयर रिजर्व रखे हैं। वहीं क्यूआईबी (QIB) के लिए 9.883 करोड़ शेयर तय किए गए हैं।

17 मई को लिस्टिंग की है योजना

एंकर इनवेस्टर्स के लिए इश्यू 2 मई को खुलेगा और सब्सक्रिप्शन के लिए यह 4 मई तक खुला रहेगा। यह 9 मई को बंद होगा। 12 मई को अलॉटमेंट होगा और 16 मई तक शेयर डीमैट अकाउंट में शेयर पहुंच जाएंगे। कंपनी की 17 मई को एक्सचेंज में इश्यू की लिस्टिंग कराने की योजना है।


देश की 5वीं बड़ी कंपनी होगी एलआईसी

बाजार के खराब हालात के कारण इश्यू साइज में लगभग 60 फीसदी की कटौती के बाद भारत के सबसे बड़े IPO के लिए 902-949 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है।

LIC IPO: इश्यू का एंकर बुक 2 मई को खुलेगा, सरकार ने प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय किया

मनीकंट्रोल के आकलन के मुताबिक, इसके साथ ही छह लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ LIC देश की पांचवी सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बन जाएगी। वैश्विक स्तर पर मार्केट कैप के लिहाज से एलआईसी 186वें पायदान पर होगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सबसे ज्यादा है मार्केट कैप

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 19 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप के साथ देश की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी है। उसके बाद टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (13.12 लाख करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (7.58 लाख करोड़ रुपये) और इंफोसिस लि. (6.57 लाख करोड़ रुपये) है।

LIC की इस पॉलिसी में रोजाना 47 रुपये बचाकर करें जमा, इतने सालों में मिल जाएंगे 25 लाख- जानें डिटेल्स

एलआईसी का आईपी देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इसके बाद पेटीएम की ओनर वन97 कम्युनिकेशंस (18,300 करोड़ रुपये) और कोल इंडिया लि. (15,199 करोड़ रुपये) हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।