Get App

LIC IPO की आकर्षक है वैल्यूएशन, खुदरा निवेशकों की अच्छी होगी भागीदारी : DIPAM सचिव

तुहीन कांत पांडे ने कहा, सरकार एलआईसी को इक्विटी मार्केट में लंबी अवधि की वैल्यू क्रिएटर के रूप में एक चैंपियन बनाना चाहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2022 पर 3:00 PM
LIC IPO की आकर्षक है वैल्यूएशन, खुदरा निवेशकों की अच्छी होगी भागीदारी : DIPAM सचिव
दीपम सचिव तुहीन कांत पांडे ने कहा कि भले ही इश्यू का साइज घटा दिया गया है, फिर भी LIC का आईपीओ अभी तक का देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा

LIC IPO : डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) सचिव तुहीन कांत पांडे (Tuhin Kanta Pandey) ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बहुप्रतीक्षित IPO से बाजार में कैपिटल और मॉनेटरी सप्लाई की कोई समस्या पैदा नहीं होगी। वह बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 4 मई को खुलेगा और सरकार 902-949 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।

अच्छी खुदरा भागीदारी की उम्मीद

पांडे ने कहा कि भले ही इश्यू का साइज घटा दिया गया है, फिर भी LIC का आईपीओ अभी तक का देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। उन्होंने इश्यू में मजबूत रिटेल भागीदारी की उम्मीद जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार एलआईसी को इक्विटी मार्केट में लंबी अवधि की वैल्यू क्रिएटर के रूप में एक चैंपियन बनाना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें