Get App

LIC IPO में म्यूचुअल फंडों की किस स्कीम ने कितना किया निवेश?

म्यूचुअल फंडों की तीन स्कीमों ने इस इश्यू में सबसे ज्यादा इनवेस्ट किए। इनमें एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड, आईसीआईसीआई वैल्यू डिस्कवरी और एसबीआई बैलेंडस्ड एडवॉन्टेज फंड शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 11:30 AM
LIC IPO में म्यूचुअल फंडों की किस स्कीम ने कितना किया निवेश?
LIC ने 902-949 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स को प्रति शेयर 949 रुपये के भाव पर एलॉटमेंट किया।

LIC के आईपीओ में म्यूचुअल फंडों ने सोमवार को 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश किए। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने कुल 5.92 करोड़ एंकर इनवेस्टर्स को जारी किए। इनमें से 4.21 करोड़ रुपये म्यूचुअल फंडों को जारी किए गए।

म्यूचुअल फंडों की तीन स्कीमों ने इस इश्यू में सबसे ज्यादा इनवेस्ट किए। इनमें एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड, आईसीआईसीआई वैल्यू डिस्कवरी और एसबीआई बैलेंडस्ड एडवॉन्टेज फंड शामिल है। एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड ने 9.2 फीसदी, आईसीआईसीआई वैल्यू डिस्कवरी ने 3.9 फीसदी और एसबीआई बैलेंस्ड एडवॉन्टेज ने 3.6 फीसदी हिस्सा इनवेस्ट किए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें