Get App

LIC IPO को मई तक के लिए टाल सकती है सरकार, बाजार में स्थिरता आने का होगा इंतजार

इस IPO को मार्च के अंत तक लॉन्च किया जाना था, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की बढ़ते बजट डेफिसिट (budget deficit) के वित्तपोषण के लिए सरकारी एसेट्स बेचने की योजना का एक अहम हिस्सा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2022 पर 3:46 PM
LIC IPO को मई तक के लिए टाल सकती है सरकार, बाजार में स्थिरता आने का होगा इंतजार
नियमों के तहत IPO के लिए Life Insurance Corp (LIC) की पब्लिश्ड एम्बेडेड वैल्यू मई तक वैलिड रहेगी

LIC IPO : केंद्र सरकार अपनी सबसे बड़ी बीमा कंपनी के मेगा IPO को मई के मध्य में लाने पर विचार कर रही है। सरकार को उम्मीद है कि तब तक रूस के यूक्रेन पर हमले बाजार में बने उतार-चढ़ाव के हालात शांत हो जाएंगे। ब्लूमबर्ग ने इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने कहा, नियमों के तहत IPO के लिए Life Insurance Corp (LIC) पब्लिश्ड एम्बेडेड वैल्यू मई तक वैलिड रहेगी। उन्होंने कहा कि इसे ज्यादा देरी करने की स्थिति में LIC की एम्बेडेड वैल्यू की फिर से गणना करनी होगी। एम्बेडेड वैल्यू के आधार पर बीमा कंपनियों का मूल्यांकन किया जाता है।

BSE के बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, जानिए पूरी डिटेल

रूस-यूक्रेन युद्ध से बिगड़ा सेंटीमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें