Get App

Macleods Pharma ने 5000 करोड़ रुपये का IPO टाला, क्या PE फंडों से जुटाएगी फंड?

कंपनी के DRHP की वैलिडिटी मई 2023 तक है। इसलिए कंपनी के पास मार्केट का माहौल बदलने का इंतजार करने के लिए काफी टाइम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2022 पर 11:41 PM
Macleods Pharma ने 5000 करोड़ रुपये का IPO टाला, क्या PE फंडों से जुटाएगी फंड?
macleods pharma का आईपीओ 5000 करोड़ रुपये का हो सकता था।

Macleods Pharmaceuticals ने आईपीओ पेश करने का प्लान टाल दिया है। यह फार्मा सेक्टर के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता था। मैकलियोड फार्मास्युटिकल्स मुंबई की फार्मा कंपनी है। वैल्यूएशन को लेकर इनवेस्टर्स से बातचीत के बाद कंपनी ने आईपीओ टालने का फैसला लिया है।

स्टॉक मार्केट में हालात चैलेंजिंग बने हुए हैं। इसका असर बड़ी कंपनियों के आईपीओ प्लान पर पड़ा है। हालांकि, कई छोटी कंपनियों के आईपीओ पिछले कुछ हफ्तों में आए हैं। इससे पहले मई से अगस्त के मध्य तक आईपीओ मार्केट में सुस्ती रही।

मैकलियोड फार्मा के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होता। इसका मतलब यह है कि कंपनी के प्रमोटर इस आईपीओ के तहत अपनी हिस्सेदारी (शेयर) बेचने वाले थे। यह आईपीओ करीब 5000 करोड़ रुपये का हो सकता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें