Get App

Manglam Infra and Engineering IPO: आज से खुल रहा यह आईपीओ, ग्रे मार्केट से अच्छे संकेत, प्राइस बैंड 60 रुपये से कम

Manglam Infra and Engineering IPO: शेयर बाजार में एक और कंपनी की SME रूट के जरिए एंट्री होने जा रही है। मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 24 जुलाई से बोली के लिए खुल गया है। इसके शेयरों के लिए 53 से 56 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी की योजना अपने IPO से करीब 27.62 करोड़ रुपये जुटाने की है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 9:33 AM
Manglam Infra and Engineering IPO: आज से खुल रहा यह आईपीओ, ग्रे मार्केट से अच्छे संकेत, प्राइस बैंड 60 रुपये से कम
Manglam Infra and Engineering के IPO के लिए 24 से 26 जुलाई 2024 तक बोली लगाई जा सकती है

Manglam Infra and Engineering IPO: शेयर बाजार में एक और कंपनी की SME रूट के जरिए एंट्री होने जा रही है। मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 24 जुलाई से बोली के लिए खुल गया है। इसके शेयरों के लिए 53 से 56 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी की योजना अपने IPO से करीब 27.62 करोड़ रुपये जुटाने की है। यह IPO पूरी तरह से नए शेयरों का है, जिसके जरिए 49.32 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा गया है। मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग के IPO के लिए 24 से 26 जुलाई 2024 तक बोली लगाई जा सकती है। शेयरों का अलॉटमेंट 29 जुलाई को होने की उम्मीद है। वहीं कंपनी के शेयर NSE के SME प्लेटफॉर्म पर 31 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।

IPO के लॉट में बोली लगाई जा सकती है। एक लॉट में अधिकतम 2,000 शेयर होंगे। ऐसे में किसी निवेशक को इस IPO में भाग लेने के लिए न्यूनतम 1,12,000 रुपये का निवेश करना होगा। रिटेल निवेशक न्यूनतम और अधिकतम 1 लॉट खरीद सकते हैं। वहीं HNI निवेशक अधिकतम 2 लॉट खरीद सकते हैं।

एंकर निवेशकों से जुटाए 7.40 करोड़

IPO खुलने से एक दिन पहले 23 जुलाई को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 7.40 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने बताया कि कुल 5 एंकर निवेशकों ने उसके 13.22 लाख शेयर खरीदे। इन निवेशकों को 56 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर आवंटिक किए गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें