मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, कोलकाता स्थित एथनिक वेयर बेचने वाली वेदांता फैशंस प्रा. लिमिटेड 2021 में 25,00 करोड़ रुपये का IPO बाजार में लाने वाली है। बता दें कि लोकप्रिया ब्रैंड मान्यवर का मालिकाना हक वेदांता फैशंस के पास ही है। वेदांता फैशन की स्थापना 1999 में हुई। पूरे भारत में इसके 200 से ज्यादा शहरों में 600 से ज्यादा रिटेल स्टोर हैं। इसके अलावा 3 और देशों में 11 इंटरनेशनल स्टोर हैं। UAE और अमेरिका में कंपनी का कारोबार है।
वेदांता फैशन की स्थापना रवि मोदी ने की थी। इसमें इंडिया फोकस्ड प्राइवेट इक्विटी फर्म केदारा कैपिटल (Kedaara Capital) ने निवेश कर रखा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी में निवेश लाने और कंपनी की लिस्टिंग के लिए तमाम घरेलू निवेशकों से बात चल रही है।
वेदांत फैशन्स के पोर्टफोलियो कई एथनिक वेयर ब्रैंड शामिल हैं। वेदांता फैशन में केदारा कैपिटल का निवेश है। वेदांता फैशन के पोर्टफोलियो में मोहे (Mohey) नाम का वूमेंन्स वियर ब्रैंड भी शामिल है जिसने इसके पहले 2017 में हैदराबाद स्थित फैमिली वियर मेबाज़ (Mebaz) का अधिग्रहण किया था।
इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि हाल के हफ्तों में वेदांत फैशंस ने कई इन्वेस्टमेंट बैंकों से एडवाइजर्स के रूप में काम करने के लिए बातचीत की है। इन बैंकों की सूची में ICICI Securities, Kotak Mahindra Capital, Edelweiss Financial Services, IIFL Capital और Axis Capital शामिल हैं।
एक और सूत्र ने मनी कंट्रोल से कहा कि वेदांता फैशन एक हाई क्वालिटी कैश रिच और मुनाफे में चल रही कंपनी है। इस IPO में ऑफर फॉर सेल का हिस्सा ज्यादा बड़ा होगा। जिसके जरिए कंपनी की मुख्य निवेशक केदारा कैपिटल (Kedaara Capital) अपनी हिस्सेदारी हल्की करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारा कैपिटल ने वेदांता फैशन में अगस्त 2017 में 10 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए करीब 400-450 करोड़ रुपये का निवेश किया था।