Get App

Medi Assist Healthcare के IPO में पैसे लगाना चाहिए या नहीं, 5 आसान पॉइंट्स में समझें

Medi Assist IPO: पिछले एक हफ्ते मेडी असिस्ट का GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम 19 फीसदी से गिरकर 7 फीसदी पर आ गया है। दूसरी तरफ अगर एक्सपर्ट्स के नजरिए की बात करें, तो कई एनालिस्ट्स से इसके वाजिब वैल्यूएशन को देखते हुए इसमें निवेश की सलाह दी। वहीं कुछ ने इस आईपीओ में कई सारे कारणों से सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए इस सबको एक-एक कर समझते हैं-

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 15, 2024 पर 10:26 PM
Medi Assist Healthcare के IPO में पैसे लगाना चाहिए या नहीं, 5 आसान पॉइंट्स में समझें
Medi Assist IPO: मेडी असिस्ट का आईपीओ 15 से 17 जनवरी के बीच खुला है

Medi Assist IPO: मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का आईपीओ अच्छा है या बुरा? इसमें दांव लगाना चाहिए या नहीं? इस वीडियो में आज हम इस आईपीओ की पूरे डिटेल से स्टडी करेंगे। मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का आईपीओ आज 15 जनवरी से बोली के लिए खुला है और पहले ही दिन इसे करीब 55 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। लेकिन इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम पर नजर डालें, तो यह परेशान करने वाला है। पिछले एक हफ्ते मेडी असिस्ट का GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम 19 फीसदी से गिरकर 7 फीसदी पर आ गया है। दूसरी तरफ अगर एक्सपर्ट्स के नजरिए की बात करें, तो कई एनालिस्ट्स से इसके वाजिब वैल्यूएशन को देखते हुए इसमें निवेश की सलाह दी। वहीं कुछ ने इस आईपीओ में कई सारे कारणों से सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए इस सबको एक-एक कर समझते हैं-

1. Medi Assist का बिजनेस क्या है?

मेडी असिस्ट हेल्थकेयर, एक थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर यानी TPA कंपनी है, जो बीमा कंपनियों को अपनी सेवाएं देती हैं। टीपीए एक तरह से हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली बीमा कंपनी और पॉलिसीधार के बीच का लिंक होती है। बीमाधारक जब भी कोई हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम करता है, तो ये टीपीए ही उस क्लेम को प्रॉसेस करते हैं। इसके अलावा ये पॉलिसीधारकों को कस्टमर सर्विस और नेटवर्क मैनेजमेंट भी मुहैया कराती हैं। मेडी असिस्ट की कुल तीन सब्सिडियरी कंपनियां है- मेडी असिस्ट टीपीए, मेडवांटेज टीपीए और रक्षा टीपीए। इन्हीं तीनों कंपनियों के जरिए ये अपनी सेवाएं देती है। इसने देश भर में एक बड़ा नेटवर्क बनाया है। सितंबर तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश के छोटे-बड़े 1,069 शहरों में 18,754 अस्पताल इसके नेटवर्क में हैं। इसके अलावा 141 देशों में भी इसकी उपस्थिति है।

2. Medi Assist IPO से जुड़ी जानकारी

मेडी असिस्ट का आईपीओ 15 से 17 जनवरी के बीच खुला है। कंपनी करीब 1,171.58 करोड़ रुपये इस आईपीओ से जुटाने वाली है। कुल 2.8 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा गया है और हर शेयर का भाव 397 से 418 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। शेयरों का अलॉटमेंट 18 जनवरी को फाइनल होगा और लिस्टिंग इसकी 22 जनवरी को होते हुए दिख सकती है। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पूरा आईपीओ ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। यानी इस आईपीओ से कंपनी को कोई पैसा नहीं मिलने वाला है। सभी शेयर इसके मौजूदा शेयरधारकों की ओर से बेचा रहा है, तो पैसे भी उन्हीं के खाते में जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें