Get App

Medi Assist के IPO से इस निवेशक को मिलेगा ₹536 करोड़ का मुनाफा, 15 जनवरी से लगा सकेंगे बोली

Medi Assist IPO: मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 15 जनवरी को खुलने वाला है। इसकी निवेशक इनवेस्टकॉर्प ग्रुप (Investcorp Group) को इस IPO में करीब 536.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा सकती है। बहरीन मुख्यालय वाली इनवेस्टकॉर्प ग्रुप ने 'इन्वेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड I' के जरिए मेडी असिस्ट में निवेश किया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 12, 2024 पर 9:22 PM
Medi Assist के IPO से इस निवेशक को मिलेगा ₹536 करोड़ का मुनाफा, 15 जनवरी से लगा सकेंगे बोली
इन्वेस्टकॉर्प के पास Medi Assist में 21.65% हिस्सेदारी (1,49,10,452 इक्विटी शेयर) थी

Medi Assist IPO: मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आगामी 15 जनवरी को खुलने वाला है। इसकी निवेशक इनवेस्टकॉर्प ग्रुप (Investcorp Group) को इस IPO में करीब 536.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा सकती है। बहरीन मुख्यालय वाली इनवेस्टकॉर्प ग्रुप ने 'इन्वेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड I' के जरिए मेडी असिस्ट में निवेश किया था। कंपनी के IPO डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इन्वेस्टकॉर्प के पास मेडी असिस्ट में 21.65 प्रतिशत हिस्सेदारी (1,49,10,452 इक्विटी शेयर) थी। इन्वेस्टकॉर्प ने बीते 10 जनवरी को इसमें से 86,34,746 इक्विटी शेयर बेचे थे, जो कंपनी की करीब 12.54 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। प्रत्येक शेयर को 418 रुपये के औसत भाव पर बेचा गया था और पूरे डील की वैल्यू 360.93 करोड़ रुपये थी।

इसके चलते मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज में इसकी हिस्सेदारी पहले के 21.65 प्रतिशत से घटकर 9.11 प्रतिशत हो गई है। इनवेस्टकॉर्प ग्रुप की 12.54 प्रतिशत हिस्सेदारी को कुल 6 निवेशकों ने मिलकर खरीदा। इसमें SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (3.51 प्रतिशत), अशोका इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट पीएलसी (2.08 प्रतिशत), वोल्राडो वेंचर पार्टनर्स फंड -III-बीटा (2.78 प्रतिशत), SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी (1.39 प्रतिशत) और "360 वन स्पेशल ऑपर्च्यूनिटीज फंड (2.78 प्रतिशत) शामिल है। Special Opportunities Fund (Series 9 and Series 10) "

इन्वेस्टकॉर्प की ओर से की गई यह बिक्री, उस ऑफर-फॉर-सेल (OFS) का हिस्सा नहीं है, जो कंपनी 15-17 जनवरी के बीच आईपीओ खुलने पर लोगों के सामने बिक्री के लिए रखेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें