Get App

Medi Assist IPO : पहले दिन फीका रिस्पॉन्स, महज 55% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Medi Assist IPO : सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 18 जनवरी को होगा। वहीं, निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 19 जनवरी को क्रेडिट हो जाएंगे। मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग 22 जनवरी को होने की संभावना है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 15, 2024 पर 10:25 PM
Medi Assist IPO : पहले दिन फीका रिस्पॉन्स, महज 55% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Medi Assist IPO : मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों की ओर से फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।

Medi Assist IPO : मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों की ओर से फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू अब तक महज 55 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। हालांकि, लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक इसमें सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों ने लगाई है। आईपीओ को अब तक 1.08 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.96 करोड़ शेयर हैं। निवेशक इसमें 17 जनवरी तक निवेश कर सकेंगे। इसके लिए 397-418 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

यह आईपीओ पहले दिन अब तक 55 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। इसमें अब तक रिटेल निवेशकों ने सबसे अधिक बोली लगाई है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 91 फीसदी भर गया है। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 0 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 45 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें