Mobikwik IPO Listing: मोबिक्विक के शेयरों ने बुधवार 18 दिसंबर को शेयर बाजार में शानदार एंट्री की। कंपनी के शेयर 440 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस से करीब 57.71 फीसदी अधिक है। मोबीक्विक का आईपीओ 279 रुपये के भाव पर आया था। इस तरह आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन करीब 58 फीसदी का मुनाफा मिला है। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों में तेजी जारी रही और ये करीब 14.5 फीसदी उछलकर 506रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
मोबिक्विक आईपीओ को निवेशकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला था और यह आखिरी दिन 125.69 गुना सब्सक्राइब के साथ बंद हुए था। रिटेल निवेशक निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 141.78 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 114.7 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 125.82 गुना भरा था। मोबिक्विक आईपीओ का प्राइस बैंड 265 रुपये से 279 रुपये था। यह IPO हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चित फिनटेक पब्लिक ऑफरिंग्स में से एक है।
572 करोड़ रुपये था IPO का साइज
MobiKwik Shares: लिस्टिंग के बाद अब क्या करें निवेशक?
स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट अभिषेक पंड्या ने कहा कि इस इश्यू में निवेशकों की काफी दिलचस्पी दिखाई थी। उन्होंने कहा, "FY24 में कंपनी EBITDA और PAT लेवल पर प्रॉफिटेबल हो गई। इसके अलावा, कंपनी का पेमेंट GMV 45.9% की वार्षिक दर से बढ़ा, और MobiKwik ZIP GMV (डिस्ट्रीब्यूशन) FY22 और FY24 के बीच 112.2% की वार्षिक दर से बढ़ा। इसलिए, कंपनी की मजबूत बाजार उपस्थिति, बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और इंडस्ट्री की अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए हम अनुशंसा करते हैं कि जिन निवेशकों को शेयर आवंटित हुए हैं, वे मध्यम से लंबी अवधि तक इसे होल्ड करें।"
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।