Get App

Mobikwik और Waaree Energies के IPO को सेबी की हरी झंडी, जानिए कहां होगा फंड का इस्तेमाल

सोलर पीवी मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी Waaree Energies ने 28 दिसंबर 2023 को सेबी के पास अपने IPO कागजात दाखिल किए थे। इस आईपीओ के तहत 3000 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 32 लाख शेयरों की बिक्री OFS के जरिए की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 8:43 PM
Mobikwik और Waaree Energies के IPO को सेबी की हरी झंडी, जानिए कहां होगा फंड का इस्तेमाल
मोबिक्विक (Mobikwik) और वारी एनर्जीज (Waaree Energies) को आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है।

मोबिक्विक (Mobikwik) और वारी एनर्जीज (Waaree Energies) को आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। सेबी ने इन कंपनियों को 19 सितंबर को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किए। ऑब्जर्वेशन लेटर जारी करने का मतलब है कि कंपनी को एक साल के भीतर अपना आईपीओ लॉन्च करना होगा। वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने इस साल 4 जनवरी को 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ कागजात दाखिल किए थे।

Mobikwik IPO

वन मोबिक्विक सिस्टम्स के पब्लिक इश्यू के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। वन मोबिक्विक सिस्टम्स में बजाज फाइनेंस, पीक XV पार्टनर्स, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और सिकोइया कैपिटल का निवेश है। बिपिन प्रीत सिंह और उपासना टाकू द्वारा स्थापित यह कंपनी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने से पहले प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 140 करोड़ रुपये जुटा सकती है। अगर प्री-आईपीओ प्लेसमेंट किया जाता है, तो नए इश्यू का साइज कम हो जाएगा।

फिनटेक कंपनी ने 15.6 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हासिल किया है और पोर्टल पर दिए गए डेटा के अनुसार 41 लाख से अधिक मर्चेंट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट करने और एक्सेप्ट करने में सक्षम बनाया। यह डिजिटल क्रेडिट, निवेश और इंश्योरेंस वर्टिकल के तहत प्रोडक्ट ऑफर करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें